चायल: पट्टीपरवेजाबाद में सरकारी नल से पानी लेने के विवाद में मारपीट, हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पट्टीपरवेजाबाद बड़ा गांव में सरकारी नल से पानी लेने को लेकर हुए विवाद में दुर्गेश के साथ मारपीट की गई थी। मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने सोमवार को वांछित आरोपी रवि पुत्र संतोष निवासी पट्टीपरवेजाबाद बड़ा गांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर लाठी-डंडे व फरसा से हमला करने का आरोप है। विधिक कार्रवाई बाद गया जेल!