बरियारपुर: पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हसनपुर काली प्रतिमा की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई
मंगलवार को हसनपुर काली प्रतिमा का विसर्जन शोभा यात्रा निकाला गया। जिसको लेकर डीएम, एसपी, एसडीपीओ, एसडीओ, बीडीओ,सीओ,सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। वही इस विसर्जन शोभायात्रा में हिंदू मुस्लिम का भाईचारा देखने को मिला। सभी लोगों ने भाईचारे के साथ विसर्जन शोभायात्रा में भाग लिए और शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन शोभा यात्रा निकाला गया।