जोधपुर: सूरसागर थाना इलाके के उंटो की घाटी से सामने आया चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला, बच्चों का अश्लील कंटेंट किया गया अपलोड
सूरसागर थाना इलाके के उंटो की घाटी से चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। उंटो की घाटी निवासी मांगीलाल पुत्र जस्सा राम के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का एक वीडियो अपलोड किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।