शाहजहांपुर: गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को सुनाई चार-चार साल की सजा
शाहजहांपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपियों को चार-चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। मामला थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र का वर्ष 2014 का है।