मझगवां में जिद की जंग, प्रशासन कठघरे में,और विधायक जी धरने पर?*_
विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार अपनी जनता के लिए बैठ गए अनशन पर, विशेष सूत्रों कि माने तो वन विभाग की लापरवाही के कारण नाराज हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार,जानकारी अनुसार बता दें कि,दोपहर से शुरू हुआ धरना रात 9बजे तक जारी है, बीते 6 घंटे से विधायक जमीन पर बैठे हुए है, मझगवां में आज फाइल नहीं, हौसले की लड़ाई चल रही है, एक तरफ वन विभाग की जिद - "POR कट गया तो ट्रैक्टर कैसे छोड़ दें",दूसरी तरफ चित्रकूट विधायक की जिद,गरीब आदिवासी को न्याय दिए बिना यहां से नहीं उठूंगा"* बीते 3 अक्टूबर को रात 10 बजे वन अमले की कार्यवाही अब पूरे प्रशासन के गले की फांस बन गई है,विधायक ने तो साफ कर दिया है कि वो गरीब के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे, अब देखना यह होगा, प्रशासन कब और कैसे विधायक को धरना समाप्त करने के लिए मना पाते है?