तरबगंज: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं पीएम के आगमन के दृष्टिगत नवाबगंज में अपर पुलिस अधीक्षक ने किया रात्रि गश्त
अयोध्या धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक के द्वारा 12 बजे रात्रि में नवाबगंज गस्त किया गया तथा गस्त के दौरान यातायात व्यवस्था को सुलभ बनाए रखने हेत रूट डायवर्जनों,बैरियर पर लगे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को चेक किया गया।