तरबगंज: वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला दो बच्चों को अपने रिश्तेदारी में छोड़कर बहनोई संग हुई फरार
वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो बच्चों की मां अपने बहनोई के साथ फरार हो गयी।पीड़ित पति ने थाने पर नामजद तहरीर दी है। पति के अनुसार उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व बलिया जिले में हुई थी।जिन से एक लड़की व एक लड़का भी है। पति ने कहा कि, 10 दिन पहले उसकी पत्नी निमंत्रण करने रिश्तेदारी में गयी थी। वहीं पर महिला का बहनोई भी आया था। जहां से उसकी पत्नी भाग गई।