तरबगंज: भीखमपुर में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लगने से गृहस्थी जलकर हुई राख, एक महिला झुलसी
भीखमपुर में मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों से लगी आग से हरिश्चन्द की पूरी गृहस्थी जल कर खाक हो गयी।आग की चपेट में आकर मनीषा पत्नी राममूरत भी झुलस गई। लेखपाल अंकित मौर्य ने एक लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाते हुए रिपोर्ट तहसील को भेजी है।प्रधान प्रतिनिधि सूर्यनारायन मिश्र ने बताया कि, पीड़ित को खाद्यान्न सहित हर संभव सहायता दी जा रही है।