तरबगंज: उमरी बेगमगंज पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित अभियुक्त को मुकुंदपुर से किया गिरफ्तार
उमरी बेगमगंज क्षेत के मुकुंदपुर निवासी गिरीश सिंह पुत्र रणजीत सिंह के खिलाफ अगस्त 2009 में अवैध हथियार रखने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसे मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने बताया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं।