बांदा: GIC मैदान में चल रहे बांदा महोत्सव का आज दूसरा और समापन दिन, महोत्सव के दूसरे दिन हो रहे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
Banda, Banda | Mar 23, 2025 बांदा शहर के GIC मैदान में चल रहे बांदा महोत्सव का आज दूसरा व समापन दिन है। और आज भी यहां पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। दूसरे दिन आज महोत्सव का शुभारंभ कथावाचक प्रेमभूषण राजन जी महाराज, कमिश्नर, विधायक, डीएम व अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इस महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा किया जा रहा है।