बांदा: कनवारा रोड इलाके में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गरीब छात्रों के लिए छात्रावास के निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
Banda, Banda | Mar 23, 2025 बांदा शहर के कनवारा रोड इलाके में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रस्तावित साधनविहीन, सुविधाविहीन, प्रतिभावान छात्रों के लिए छात्रावास के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। बता दें कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा जनवरी 2024 से छात्रावास बनाने हेतु भूमि क्रय करने के लिए अपने समाज के लोगों से मदद मांगी जा रही थी।