बांदा: जसईपुर गांव के पहलवान बाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Banda, Banda | Mar 23, 2025 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसईपुर गांव के पहलवान बाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के गाड़ी डेरा का निवासी था।