ललितपुर: घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा लापता, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ती दिखी
बीते 23 सितंबर को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली नाबालिक छात्रा शाम तक जब घर वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों द्वारा उसे तलाशने का प्रयास किया गया। परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उक्त मामले में पीड़ित परिजनों ने ललितपुर जीआरपी को शिकायती पत्र देते हुए गांव के शिवा नामक युवक सहित लगभग आधा दर्जन लोगों पर उनकी बेटी को भगा ले जाने की आशंका जताई है।