महागामा: मोहनपुर टीका टोला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा
Mahagama, Godda | Oct 23, 2026 अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी एक 80 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान रेफरल अस्पताल महागामा में मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे की है। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी शत्रुघ्न महतो (80 वर्ष), पिता साहेबराव महतो के रूप में हुई है।