जहानाबाद: स्वीप गतिविधि में तेजी लाने को लेकर नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में बैठक का किया गया अयोजन
लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर जिले के डीएम के निर्देशानुसार जिले के निर्वाचक आइकॉन अमित कुमार के द्वारा कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में स्वीप गतिविधि में तेजी लाने को लेकर नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के जिला युवा अधिकारी श्री पामीर सिंह के साथ बैठक कर सभी प्रखंडों के एन.वाई.वी.के साथ साथ युवा क्लब तथा युवती क्लबों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।