जहानाबाद: उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के 23 अलग-अलग शराब के ठिकानों पर की छापेमारी, कुल 18 लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के एरकी सहित कुल 23 अलग अलग शराब के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 14 शराबी तथा 4 शराब के धंधेबाज शामिल हैं। करवाई के दौरान लगभग 39 लीटर देशी शराब भी जब्त किया गया है।