जहानाबाद: थरेसर में गेहूं काटने के दौरान थरेसर मशीन में हाथ चले जाने से एक व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल, लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बेनिचक गांव में थरेसर में गेहूं काटने के दौरान एक व्यक्ति का हाथ थरेसर मशीन में चला गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल संजय यादव को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। जबकि स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।