जहानाबाद: ईदगाह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई रमज़ान के तीसरे जुमे की नमाज़, मूल्क और कौम की दुआ के लिए
रमजान के मौके पर जहानाबाद शहर के ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पूरे अकीदत के साथ तीसरे जूमे की नमाज अदा की गई । इस मौके पर लोगों ने मुल्क की अमन,शांति एवं कौम की बेहतरी के लिए दुआएं भी मांगी । इस दौरान शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में खचाखच भीड़ देखने को मिली ।