जहानाबाद: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला निर्वाचन आईकॉन अमित कुमार ने वोट करने के प्रति लोगों को किया जागरूक ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DM अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र के क्षेत्रों में निर्वाचन आईकॉन अमित कुमार तथा अजीत कुमार (पी.डब्लू.डी.) द्वारा डोर टू डोर कैंपेन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया । अमित एवं अजीत ने लोगों से वोट की प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की ।