जहानाबाद: गुड फ्राइडे पर गुड न्यूज़ प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद कर सभा का किया गया आयोजन
जहानाबाद के कनौदी स्थित गुड न्यूज़ प्रार्थना सभा में भावुक माहौल में गुड फ्राइडे मनाया गया। जहां लोग प्रभु यीशु मसीह को याद कर भावुक हो रहे थे एवं लोगों की आंखें नम हो रही थी। इस अवसर पर गुड न्यूज़ प्रार्थना सभा जहानाबाद में काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद होकर प्रभु यीशु मसीह की कुर्बानी को याद कर अपने जज्बात बयां किया ।