पातेपुर: पातेपुर के विभिन्न पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ नवरात्र पर्व शुरू हुआ, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा माहौल
पातेपुर के विभिन्न देवी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रा का महापर्व शुरू हो गया। रविवार की सुबह से देर रात 8 बजे तक पूजा अर्चना में भक्त श्रद्धालु मगन रहे। इस दौरान भक्ति देवी गीतों एवं वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। पातेपुर बाजार स्थित देवी मंदिर, मौदह बुजुर्ग, बरडीहा, मालपुर समेत विभिन्न चौक चौराहों पर स्थित मं