झाबुआ: बोरवा: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के अस्वस्थ होने पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई
Jhabua, Jhabua | Nov 16, 2025 जिले के ग्राम बोरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन करने के उपरांत अस्वस्थ हुए बच्चों में से 5 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कलेक्टर नेहा मीना ने पहुंचकर बच्चों की कुशलक्षेम जानी और उनके परिजनों से मिलकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वही जांच के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र बोरवा पदस्थ्य सहायिका दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने सेवा समाप्ती की गई।