अमानगंज: पेड़ काटने के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे पर कराया मामला दर्ज
Amanganj, Panna | Jul 30, 2026 अमानगंज। थाना अमानगंज क्षेत्र के ग्राम जूड़ी तपे में खेत के पास लगे पेड़ और लकड़ी (जरवा) को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।