कासगंज: कोतवाली कासगंज पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, भेजा जेल
कासगंज पुलिस ने जिला बदर घोषित अपराधी भोला पुत्र छत्रपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सैय्यद बाबा दरगाह के पास से पकड़ा गया। जिसे पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट ने 6 माह के लिए जिला बदर किया था। जो जिले में घूम रहा था।