राजपुर: राजपुर में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, 25-30 परिवार अब भी अंधेरे में
Rajpur, Barwani | Apr 13, 2026 बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, 25-30 परिवार अब भी अंधेरे में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने अब प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी है। राजपुर क्षेत्र के ग्राम बागदर (सत्सरिया फलिया) के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर घरेलू बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।