परसवाड़ा: परसवाड़ा में आयोग सदस्य भगत सिंह नेताम का भव्य स्वागत, जनजातीय विकास पर चर्चा
अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम का गुरवार को परसवाड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया। बस स्टैंड से गोंडवाना भवन तक जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया गया। नेताम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोंडवाना भवन में आयोजि