जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। करीब 1.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के खर्च पर सभासदों ने सवाल उठाए। नामित सभासद व सांसद प्रतिनिधि गौरव प्रताप राघव ने आरोप लगाया कि खर्च का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया और पहले मांगी गई जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई.