Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image

पुलिस थाना रक्कड़ की बड़ी कार्यवाही 6.802 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित दो आरोपी गिरफ्तार #timesofhimachal Ashish Pathania देहरा, 18 जून(आशीष)। नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस थाना रक्कड़ ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 802 ग्राम चूरा पोस्त (पॉपी हस्क) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह (31 वर्ष) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव अटारी, तहसील एवं जिला अमृतसर (पंजाब) तथा हरप्रीत सिंह (36 वर्ष) पुत्र हरचंद सिंह निवासी गांव ध्यानपुरा, डाकघर कुराली, तहसील खरड़, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। #dehra जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 18 जून को पुलिस थाना रक्कड़ की टीम गश्त एवं यातायात जांच पर थी। इस दौरान कोलापुर के समीप एक संदिग्ध ट्रक नंबर PB11DF-7976 को जांच के लिए रोका गया। #HimachalNews वाहन की नियमानुसार तलाशी लेने पर ट्रक से 6 किलो 802 ग्राम चूरा पोस्त (पॉपी हस्क) बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस थाना रक्कड़ में मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस जिला देहरा ने आम जनता से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना साझा करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।