मरवाही: मरवाही वन विश्राम गृह परिसर में पहुंचे दो हाथी, किसानों की फसलों के बाद परिसर के पेड़-पौधों को पहुंचाया नुकसान
मरवाही वन परिक्षेत्र में बीते एक माह से विचरण कर रहे दो हाथी गुल्लीडांड जंगल से निकलकर माड़ाकोट पहाड़ होते हुए रिहायशी क्षेत्र के वन विश्राम गृह परिसर में पहुंच गए। हाथियों ने किसानों के फसलो को नुकसान पहुचाने के बाद परिसर के पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया। रिहायशी क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है।