प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और जिला खनिज न्यास निधि के सहयोग से जिले के मछुआरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। गौरेला विकासखंड के ग्राम देवरगांव स्थित मल्हनिया जलाशय में जय बूढ़ा देव मल्हनिया आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के सदस्य अब पारंपरिक मत्स्याखेट के साथ आधुनिक पिंजरा मछली पालन (केज कल्चर) अपनाकर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं।
#मेरेसपनोंकाभारत #MereSapnoKaBharat
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_की_कहानी #SevaSankalpAbhiyan