झुंझुनू: लॉयल गांव में बेटी की लव मैरिज से नाराज परिजनों ने लड़के के घर पर किया हंगामा, लगाई आग
झुंझुनू के गुढा थाना अंतर्गत लॉयल गांव के एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की और पशुओं के बाडे में भी आग लगा दी, लॉयल गांव की रितिक ने गुड़ा थाने में रिपोर्ट दी है कि उसके बेटे कपिल कुमार ने जसरापुर निवासी अनीता से 20 जनवरी को आर्य समाज गाजियाबाद में शादी की और उसी से नाराज अनीता के परिजनों ने शनिवार सुबह 10:00 बजे के आसपास उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की