मानिकपुर: महिला से दोस्ती को लेकर रेलवे स्टेशन पर भिड़े चाचा-भतीजा, मानिकपुर पुलिस ने दोनों पर की कार्रवाई
चित्रकूट। मानिकपुर रेलवे स्टेशन परिसर में महिला से दोस्ती को लेकर चाचा-भतीजे के बीच सोमवार सुबह11 बजे मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मोबाइल भी तोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शाम करीब 4 बजे शांति भंग की आशंका में विधिक कार्रवाई की है।