कटोरिया अंचल के नव पदस्थापित सीओ दिव्य प्रकाश द्वारा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पदभार लिया गया। अंचल कार्यालय में उन्होंने निवर्तमान सीओ पुष्पा कुमारी से विधिवत प्रभार लिया। जिसके बाद अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों से मुलाकात कर कार्यों की जानकारी ली।