कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, हथियार निकलने से बढ़ा तनाव.....
चमोली जिले के कर्णप्रयाग स्थित बद्रीनाथ हाईवे पर सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते उग्र हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान कुछ लोगों द्वारा कृपाण और अन्य धारदार हथियार निकाले गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यात्राओं के दौरान अनुशासन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवभूमि में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में हिंसा या हथियारों का प्रदर्शन स्वीकार नहीं किया जा सकता।
#Karnprayag #Chamoli #BadrinathHighway #HemkundSahib #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #KarnprayagNews #Devbhoomi #LawAndOrder #ChamoliNews #UttarakhandBroadcast