-#हमीरपुर --Sujanpur Police Raid | 90 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, जांच जारी...
-#हमीरपुर जिले के सुजानपुर में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक स्थान से लगभग 90 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।
-#पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब किसकी है, कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
-#थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि मामले में गहन छानबीन की जा रही है।
#Sujanpur #Hamirpur #HimachalNews #PoliceRaid #IllegalLiquor #CrimeNews #BreakingNews #HimachalPradesh #HindiNews #LatestNews