बीसलपुर: जल्लापुर शायर गांव में एक बच्चे को गांव के दो बच्चों ने मारपीट कर घायल किया, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जल्लापुर सायर निवासी गुल मोहम्मद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बच्चा गुलफाम गांव में खेल रहा था इसी समय गांव के ही दो बच्चों से उसका विवाद हो गया था इसी दौरान उक्त दोनों बच्चों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया घायल को परिजनों ने बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है