बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 348 लीटर अवैध शराब-बीयर बरामद
देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 6 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने इंगुरी सराय के पास वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।
बरामद शराब में 276.48 लीटर ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब तथा 72 लीटर किंगफिशर बीयर शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.02 लाख रुपये है। वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
इस मामले में थाना बनकटा पर आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Deoria, Deoria | Jun 6, 2026