पीरटांड: महेशलुंडी के खिलाड़ियों ने खेल मैदान निर्माण की मांग उठाई, अभ्यास के लिए सुविधाओं की बताई जरूरत
महेशलुंडी पंचायत के पपरवाटांड़ नदी स्थित शिव मंदिर के पास रविवार सुबह 9 बजे बयान जारी कर खिलाडिय़ों ने सरकार से खेल मैदान बनवाने की मांग की है। इन्होंने कहा कि खेल अभ्यास के लिए मैदान जरूरी है ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। उचित खेल सुविधाओं और मैदानों के अभाव में अक्सर युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है।