आपको बता दे की अमरोहा में आज बुधवार सुबह से ही अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ बादल छा गए और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अचानक हुए इस बदलाव से जहां लोगों को ठंडक का एहसास हुआ, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय गेहूं, सरसों और आलू की फसल खेतों में खड़ी है।