कासगंज: सोरों नगर कासगंज में धरना दे रहे सभासदों का दूसरे दिन भी धरना जारी, तीन घंटे की वार्ता रही बेनतीजा
कासगंज के सोरों नगर पालिका परिषद में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और बजट बैठक को लेकर सभासदों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और एसडीएम ने करीब तीन घंटे तक वार्ता की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। सभासदों ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।