कटिहार: न्यू मार्केट में धूमधाम से मनाई गई शहीद जगदेव बाबू की जयंती
न्यू मार्केट में शहीद जगदेव बाबू की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज रॉय और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राम प्रकाश महतो सहित विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे।