🏛️ सभी 07 अंचलों में भूमि विवाद समाधान हेतु लगा शनिवारीय जनता दरबार
विभागीय निर्देशानुसार एवं जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के दिशा-निर्देश में जिले के सभी 07 अंचलों में अंचल अधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से शनिवारीय जनता दरबार आयोजित किया गया।
📍 अंचलवार प्रमुख स्थिति—
• जहानाबाद: 04 नए आवेदन, संबंधित पक्षों को नोटिस।
• काको: 05 मामलों की सुनवाई, 02 निष्पादित, 03 में पुनः नोटिस।
• मखदुमपुर: 04 नए आवेदन प्राप्त।
• घोसी: 09 आवेदन, 04 निष्पादित, 05 प्रक्रियाधीन।
• हुलासगंज: 05 नए आवेदन, अगली सुनवाई हेतु तिथि निर्धारित।
• मोदनगंज: 03 मामलों की सुनवाई, जिनमें 02 पुराने एवं 01 नया आवेदन।
• रतनी फरीदपुर: 02 नए आवेदन प्राप्त।
कुल 25 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा 06 मामलों का निष्पादन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा भूमि विवादों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान हेतु नियमित पहल जारी है।
#शनिवारीय_जनता_दरबार #भूमि_विवाद_समाधान #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #जनसमस्या_समाधान #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Soochna Jansampark
Jehanabad, Bihar | Aug 22, 2026