टाटीझरिया: टाटीझरिया पुलिस ने गीतों और संदेशों के जरिए लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक
टाटीझरिया पुलिस ने गीतों और संदेशों के जरिए लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक। टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर टेंपो के माध्यम से रिकॉर्डिंग गीत और संदेश बजाकर जागरूक किया जा रहा है।