बबेरू: निभौर गांव में पैदल जा रही वृद्ध महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला का पैर फैक्चर, जिला अस्पताल रिफर
Baberu, Banda | Sep 9, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र निभौर के पास का है, जहां निभौर गांव की रहने वाली वृद्ध महिला भूरी देवी पत्नी कैरा निषाद उम्र 70 वर्ष यह आज बुधवार की शाम 6 बजे पैदल अपने घर जा रही थी,तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया,जिसको परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद पैर फैक्चर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।