रतनी फरीदपुर: रतनी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
रतनी प्रखंड में इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुखिया गिनी कुमारी ने मेधावियों को सम्मानित कर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कोचिंग निदेशक सतीश कुमार ने सफलता को परिश्रम का परिणाम बताया। कार्यक्रम में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।