डाहर शुगर मिल में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
आशीर्वाद का दीया का शुभारंभ करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं और बूथ स्तर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में हुए बदलावों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ युवाओं और विद्यार्थियों को भी राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प है। मंत्री महीपाल ढांडा का कार्यक्रम में पहुचनें पर एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार ने स्वागत किया।