काको: जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर महुआ शराब बरामद, 835 लीटर जावा महुआ विनष्ट
Kako, Jehanabad | Jun 24, 2026 जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को काको थाना एवं एएलटीएफ की संयुक्त टीम ने महादलित बस्ती में छापेमारी कर 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त 835 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।