बिंदकी: जोनिहा कस्बे के समीप ललौली की ओर लोडर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा के समीप वृंदावन होटल के निकट रविवार की रात को लोडर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनको सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह 7 बजे पुलिस ने बताया की लोडर गाड़ी को पकड़ लिया गया है।