सादाबाद: हाई स्कूल की परीक्षा में कम अंक आने पर न. बहादुर बेदई से किशोर हुआ लापता, परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज
न.बहादुर बेदई के रहने वाले किशोर आदित्य चौहान ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। गुरुवार को जब रिजल्ट आया तो उसे 75% मार्क्स मिले थे जिससे वह एकदम गुमसुम हो गया और गुरुवार रात वह बिना बताए घर से चला गया। परिजनों के द्वारा पूरी रात उसकी खोजबीन की गई जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराई है।