पौड़ी: कनिष्ठ प्रमुख दीपक असवाल ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि जब लाभार्थी प्रमाण पत्र बनवाने जिला अस्पताल पहुंचे, उस समय अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
Pauri, Garhwal | Aug 5, 2026